मुंबई।मुंबई में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस बढ़कर 1008 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वाइरस के 132 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में10 लोगों की जान ली है।वहीं आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1574 हो गया है।
मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां शुक्रवार को 6 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा मुकुंद नगर कैंप में भी 5 केस सामने आए हैं जिनमें से एक केस का पता गुरुवार को चला था और उसके कॉन्टैक्ट की पहचान कर ली गई है। एशिया के सबसे बड़े स्लम कहे जाने वाले धारावी में 20 से ज्यादा केस रिपोर्ट हो चुके हैं। वहीं अकेले मुंबई शहर में 1008 लोग वायरस के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों की जान चली गई है। पूरे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार है जो किसी भी राज्य के मरीजों से ज्यादा है।
मुंबई में मरीजों का आंकड़ा 1000 के पार, 24 घंटे में 10 की मौत